मुंबई डेस्क- बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कटरीना कैफ के डेटिंग की खबरें तो अब कोई नईं बात नहीं है। इन दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना और साथ में छुट्टियां बिताना इस बात को हवा देने के लिए काफी था। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों की सगाई और शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बज्ज क्रिएट कर रखा है। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि, विक्की और कटरीना का रोका हो गया है, जिसके बाद इन अफवाहों को रोकने के लिए इन्हें खुद एक बयान जारी कर पड़ा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लेकिन, अफवाहों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है, जब इन दोनों को एक साथ देर रात सेलेब्रिटी मैनेजर से मिलने के लिए जाते हुए देखा गया। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर मीडिया रिपोर्ट्स तक ये दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस साल दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही खबरें तो ये भी हैं कि, इस जोड़ी ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर सब्यसाची को चुना है।
नवंबर-दिसंबर तक होगी शादी
एक निजी टेब्लॉयड में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया है कि – “उनके शादी के कपड़े सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए जा रहे हैं। वे फिल्हाल में उसी के लिए कपड़े चुनने की प्रक्रिया में हैं। कैटरीना ने अपने आउटफिट के लिए एक कच्चा रेशम चुना है, जिससे लहंगा बनाया जाएगा। शादी नवंबर-दिसंबर में होगी”।
Read More Stories:
हालांकि, विक्की कौशल और कटरीना कैफ अभी भी इन अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों ने आज तक अपने रिश्ते पर भी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले दोनों न्यू ईयर एक साथ मनाने के लिए छुट्टियों पर गए हुए थे, लेकिन, वहां से दोनों अपनी सिंगल फोटोज ही पोस्ट की थी। इसके अलावा हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग के वक्त भी कटरीना कैफ पहुंची थीं, जहां दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे को गले लगाया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
