नेशनल डेस्क: कड़ाके की ठंड चरम पर हैं। त वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इस वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 26 और 27 दिसंबर के बीच कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। तीव्र आवृति के इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर पलटी खाएगा और कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होगा।

हरियाणा में हो सकती है ओलावृष्टि
मौसम विभाग का कहना है कि, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार और झारखंड में हल्की / मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, 26 दिसंबर को जम्मू संभाग, निचले हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्सों और हरियाणा में और 26 दिसंबर और 27 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
