Friday , 30 October 2026

बॉलीवुड के ये फेमस सिंगर होगें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित, 2 बार जीत चुके है फिल्म फेयर पुरस्कार

नेशनल डेस्क- बॉलीवुड के कई फेमस सेलेब्स पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जा चुके है, इसकी वजह है अपने काम को शिद्दत से पूरा करना। लेकिन अब इन सेलेब्स की सूची में एक और मान जुड़ने जा रहा है। बता दें,  फेमस सिंगर सोनू निगम भी पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने वाले है। जानकारी के अनुसार, सरकारी घोषणा में यह बताया गया कि, इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित 128 लोगों की सूची में इस बार सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। भारत सरकार ने हाल ही में पद्म अवार्ड 2022 के लिए चुने गए नामों का ऐलान किया। जिसमें बॉलीवुड जगत के जाने-माने हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम के अलावा फिल्म डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 48वर्षीय सोनू निगम भारतीय गायक होने के साथ-साथ संगीत निर्देशक और सेलिब्रिटी जज भी हैं।

Read More Stories:

बता दें, उन्हें अब तक 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म ‘कल हो ना हो’ के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *