Saturday , 25 July 2026

मतगणना से पहले EVM को लेकर जमकर हुआ बवाल, 15 थानों की फोर्स भारी संख्या में तैनात

नेशनल डेस्क:  10 मार्च को जहां पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने हैं, तो वहीं ईवीएम को लेकर बवाल की खबर सामने आ रही है। बनारस के पहड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के अलावा खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से EVM मशीनें यूपी कालेज जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने रोककर जमकर बवाल किया। देर रात तक सपा कार्यकर्ताओं ने जम के हंगामा किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ में पीसी के बाद मानो कार्यकर्ताओं का हुजूम पहडिया मंडी पहुंचने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमिश्नर सहित 15 थानों की फोर्स और पीएसी भारी संख्या में पहुंची

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के पीली कोठी पर हजारों कार्यकर्ताओं को और सपा समर्थको को पुलिस को रोकना पड़ा।। पहड़ियां गेट पर जमे हजारों कार्यकर्ताओं और सपा समर्थको के हंगामा पर वाराणसी के आलाधिकारी डीएम ,कमिश्नर सहित 15 थानों की फोर्स और पीएसी भारी संख्या में पहुंची।

गाड़ी रोक के हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता

बता दें कि वाराणसी के पहड़िया गेट पर मगलवार की शाम सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की दक्षिणी विधानसभा की ईवीएम को बदला जा रहा है। पहड़िया मंडी में गाड़ी रोक के हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे को सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सपा समर्थको को समझाने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों की बात सपा समर्थक मानने को तैयार नहीं थे। सपा समर्थको से पुलिस के अधिकारियों से नोक्झोक भी होने लगी। देर रात वाराणसी जिलाधिकारी / निर्वाचन अधिकारी कोशल राज शर्मा ने देर रात सभी कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और VVPAT निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में चेक किए गए।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता करने के बाद मानो सपा समर्यको का झुंड सड़क उतर आया वाराणसी के गोलगड्ड ,जैतपुरा और कई जगह पर सपा समर्थको को पुलिस ने नाकेबंदी कर के रोका। सपा समर्थको को पुलिस के अधिकारी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती दिखाई दी, लेकिन लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. लोग लगातार ईवीएम बदले जाने की शिकायत करते हुए हंगामा कर रहे थे। वाराणसी पुलिस पूरी रात लोगो से अपील करती रही की आप अपने घरों में जाए और शांति बनाए रखे. माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *