Monday , 14 September 2026

काम बंद कर धरने पर बैठे मजदूर, शेलर मालिकों व अधिकारियों पर लगाया मिली भगत का आरोप 

रतिया, 9 अक्टूबर: रतिया क्षेत्र के राईस शेलरो में सीधा धान जाने से नराज मजदूर अपना काम काज छोड़कर हड़ताल पर बेठे हैं। धरने पर बैठे मजदूरों की हड़ताल बड़ा रूप लेती जा रही है। बता दें शेलर मालिको द्वारा सीधा धान की फसल को खरीदा जा रहा है जिससे नराज मजदूर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने शेलर मालिकों व अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है।  हरियाणा मजदूर यूँनीयन ने भी धरने पर बैठे मजदूरों को समर्थन प्रदान किया। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द ही इस का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश की 107 मंडियों में कार्य बंद किया जाएगा।
बता दें मजदूर धान की फसल को सीधा मंडियों में लाने की मांग कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *