Saturday , 25 July 2026

पत्नी ने पति संग रच डाली प्रेमी की हत्या की साजिश, बेरहमी से उतारा मौत के घाट

उत्तरप्रदेश डेस्क- गाजियाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने या जहां पर, अवैध संबंधों में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ। दरअसल, ये वारदात गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हुई। महिला के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो उसने पत्नी के आशिक की हत्या की साजिश रची। इतना ही नहीं, इस साजिश में उसने पत्नी और अन्य दोस्तों को भी शामिल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव साहिबाबाद इंड्रस्ट्रीयल एरिया में नाले में फेंक दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने कबूला जुर्म
पुलिस ने हत्या में शामिल महिला, उसके पति सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें, पुलिस को प्रिंस नाम के 23 वर्षीय युवक की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को जांच के दौरान सुमन नाम की महिला पर शक हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला से शुरुआती पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती की तो महिला ने सभी राज उगल दिए।

Read More Stories:

हत्या की साजिश
इसके बाद पुलिस को कुछ जरूरी सुराग मिले। इसके बाद कड़ियां जोड़ने पर पुलिस एक मजबूत निष्कर्ष पर पहुंची। पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से जांच की। लिहाजा सुमन के पति सुरेंद्र, उसके साथी नीरज, राहुल और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसमें सामने आया कि, सुरेंद्र को इस बात की जानकारी हो गई थी कि, सुमन के किसी युवक से अवैध संबंध हैं। इसके बाद सुरेंद्र ने युवक की हत्या के लिए सुमन और दूसरे साथियों के साथ साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *