Saturday , 12 September 2026

सामने आया राखी के पति का सच, पहली पत्नी बोली- 4 घंटे कर बैल्ट से पीटता था

बॉलीवुड डेस्क: राखी सावंत बिग बॉस के घर के अंदर धमाल मचा रही हैं। तो वहीं उनके पति रितेश को लेकर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। दरअसल, सोशल मीडिय़ा पर इन दिनों राखी के पति यानी की रितेश, उनकी पहली पत्नी और उनके बेटे की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि, राखी लोगों से झूठ बोल रही हैं, उनका पति बिग बॉस का ही कैमरामैन है और रितेश उनका पति नहीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्निग्धा प्रिया ने किया बड़ा खुलासा

रितेश ने राखी से पहले किसी स्निग्धा प्रिया नाम की एक महिला से शादी की थी और उनका एक 6 साल का बेटा भी है। रितेश की पहली पत्नी के साथ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वहीं अब स्निग्धा प्रिया ने खुलकर सामने आकर रितेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में रितेश की पहली पत्नी ने बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए हैं।

रितेश अपनी पत्नी से करते थे मारपीट

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्निग्धा ने कहा, ‘रितेश एक बहुत बुरे पति थे। वह मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रितेश मुझे तब तक मारते थे जब तक कि मेरे शरीर पर काले और नीले निशान ना आ जाएं। मैं हर बार ये सोचकर इसे माफ कर देती थी कि कभी तो इसे अपनी गलती का एहसास होगा। लेकिन एक दिन इसने मुझे 4 घंटों तक पीटा।

‘रितेश मुझे तब तक मारते थे जब तक कि मेरे शरीर पर काले और नीले निशान ना आ जाएं’

स्निग्धा ने कहा, ‘रितेश एक बहुत बुरे पति थे। वह मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रितेश मुझे तब तक मारते थे जब तक कि मेरे शरीर पर काले और नीले निशान ना आ जाएं। मैं हर बार ये सोचकर इसे माफ कर देती थी कि कभी तो इसे अपनी गलती का एहसास होगा। लेकिन एक दिन इसने मुझे 4 घंटों तक पीटा।

स्निग्धा ने रितेश को छोड़ दिया

स्निग्धा ने दावा किया कि रितेश ने अस्पताल के कर्मचारियों से झूठ बोला और बाद में एक नर्स की मदद से स्निग्धा ने अपने पिता को फोन किया और पूरी घटना सुनाई। इसके बाद, उनके पिता ने अपने एक रिश्तेदार को उसे बचाने के लिए भेजा और उसके बाद स्निग्धा ने रितेश को छोड़ दिया। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *