हरियाणा डेस्क: हरियाणा के 22 वर्षीय छोरे ने 17 हजार फीट ऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा लहरा कर प्रदेश का नाम रोशन किया। 17, 346 मीटर की ये वो उंचाई है, जहां पर हाड़ की कंपा देने वाली ठंड होती है और ऐसी उंचाई पर हरियाणा के एक छोरे ने देश की आन -बान- शान तिरंगा लहरा दिया। 22 वर्षीय महेश कुमार हिसार का निवासी है। जिन्हें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने सम्मानित भी किया है। आदर्श गांव आर्य नगर के महेश कुमार ने हिमाचल के मनाली स्थित फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा लहराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महेश ने 19 अक्टूबर को 26 पर्वतारोहियों के साथ सफर की शुरुआत की
बता दें, महेश ने 19 अक्टूबर को 26 पर्वतारोहियों के साथ सफर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 17346 फीट उंची फ्रेडशिप चोटी पर पहुंचने के लिए हाड़ कपा देने वाली ठंड माईनस 15 डिग्री तापमन और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा से मुक़ाबला किया। उन्होनें 19 अक्टूबर को 25 साथियों के साथ हरियाणा की तरफ से सर्वप्रथम चोटी पर तिरंगा लहराया। इससे पहले महेश कुमार हिमाचल की पहली बार चोटियों को फतेह कर दिया। महेश ने बताया कि उनकी टीम ने 25 लोग शामिल थे जिसमें चार लोग ही इस चौटी पर पहुंचे थे जिसमे हरियाणा प्रदेश से वह खुद शामिल थे।

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहते हैं महेश
महेश कुमार का सपना अब माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है, लेकिन महेश की आर्थिक स्थिति इस सपने में रोड़ा बन रही है। महेश कुमार ने बताया उसे पर्वतारोहन मे लाने में हिसार नरेन्द्र और करनाल से प्रितपाल सिंह का मुख्य योगदान है। अब उसका सपना दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है लेकिन अर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। महेश कुमार ने बताया की माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए 35 से 40 लाख रूपए खर्च आता है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अपना अभ्यास सुचारू रूप से नहीं चला पा रहा। तो वहीं डिप्टी स्पीकर ने उन्हें पूरी मदद का आश्वासन दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
