नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां नाबालिग से रेप के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। ये मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरिंदों ने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया। गांव के बाहर बाग में नाबालिग का जला हुआ शव बरामद हुआ है। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रेप व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
घर से 400 मीटर दूर बरामद हुआ शव
मिली जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात अपनी दादी और छोटी बहनों के साथ घर के बरामदे में लेटी थी। रात में अचानक वह लापता हो गई। घर में न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह घर से 400 मीटर दूर बाग में किशोरी का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव से कुछ ही दूरी पर ली हुई चारपाई पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
