Saturday , 25 July 2026

Haryana: 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, मामला जान दहल उठेंगे

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक गांव बारोटा में 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ हत्या कर दी और शव को दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। मृतक बिहार का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत बिहार पुलिस को दी तो खुलासा हो सका। बिहार पुलिस रविवार को आरोपी महिला व उसके प्रेमी को लेकर सोनीपत पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीआरपी ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से कंकाल बन चुके शव को बरामद कर लिया है। जीआरपी ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *