नेशनल डेस्क: साउथ की फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया ही इतिहास लिखने लगी है। बाहुबली से शुरू हुआ हिट का सफर अब तक भी जारी है। पुष्पा और RRR के बाद अब KGF 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। Rockey Bhai के स्वैग, स्टाईलऔर स्टारडम ने बॉक्सऑफिस पर तुफान ला दिया है। KGF 2 ने पहले वीकएंड में ही सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया। कन्नड़ फिल्म KGF 2 ने रिलीज के महज चार ही दिनों में 400 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर डाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बॉक्सऑफिस पर Rockey Bhaai चला का जादू
केजीएफ चैप्टर 2 की हिंदी में रिलीज के चौथे ही दिन 195 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर डाली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 53. 95 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 46.79 करोड़ शनिवार को 42. 9 करोड़ और रविवार को करीब 51 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी तरह से फिल्म के सिर्फ हिंदी डब ने अब तक 194. 64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Read More Stories:
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी के अलावा सभी भाषाओं में भी अच्छा खासा कलेक्शन किया। रविवार का दिन फिल्म के लिए बीते दो दिनों से ज्यादा अच्छा रहा। रिलीज के पहले तीन दिनों में 288. 50 करोड़ रुपये का भारत में नेट कलेक्शन किया है। चौथे दिन करीब 92 करोड़ रुपये और कमाए हैं और अब फिल्म का चार दिन का नेट कलेक्शन 382. 50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
