नेशनल डेस्क: देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का दूसरा मरीज सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर दिल्ली लौटा एक शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। इस मरीज को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। ये जानकारी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी की तरफ से दी गई है।

देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 33
दिल्ली में मिले नए मरीज के बाद देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं। उसके बाद गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और फिर दिल्ली में ओमिक्रॉन के मरीज अभी तक पाए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
