Saturday , 25 July 2026

सिरफिरे शख्स ने आठ साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार कर सिर किया धड़ से अलग

नेशनल डेस्क- ओडिशा के संबलपुर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आई है जहां पर, एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय लड़की का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह घटना कसादा गांव की है। पुलिस ने कहा कि, घटना उस समय हुई थी, जब एक आठ वर्षीय लडक़ी गांव के तालाब के पास शौच करने गई थी तभी कसादा गांव के 30 वर्षीय प्रशांत बागर ने एक कुल्हाड़ी से उसका सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शरीर को किया परिजनों के हवाले
लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोपी ने मृतक का सिर गांव के ट्यूबवेल से धोया और उसे लेकर पूरे गांव में घूमने लगा। गांव वालों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। कुचिंदा सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शरीर को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में कुचिंदा के एसडीपीओ ने कहा कि, हत्या के पीछे की मंशा का अभी तक पता नहीं चला है। कुचिंदा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, वह नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा,हम अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि, वारदात को अंजाम देते वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि, आरोपी का आए दिन मृतक लड़की के परिवार से झगड़ा होता था, लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *