पंजाब डेस्क: पंजाब में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने पूर्व प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सिद्धू पर जमकर हमला बोला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिट्टू ने कहा है कि, सिद्धू का तो नाम मत लीजिए। उन्होंने गधों से शेरों को मरवा दिया। इससे अधिक मैं और क्या कहूं? रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा कि, हमारी पार्टी वो है, जिसके 35000 लोग आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हो गए। जब उस वक़्त पार्टी मुसीबतों से निकल गई, तो अब सिद्धू जैसों के कारण पैदा हुई स्थिति से भी हम निपट लेंगे।

सिद्धू रूपी मिसाइल ने हमें कहीं नहीं छोड़ा- बिट्टू
बिट्टू ने आगे कहा कि, आप सिद्धू साहब जैसों की बात क्यों छेड़ते हैं। उन्होंने कहा कि, हाल ही में भारत की एक मिसाइल गलती से निकल गई। मगर वो सही तरह पाकिस्तान चली गई। किन्तु सिद्धू ऐसी मिसाइल हैं, जो चलती भी घर में है। बिट्टू ने कहा कि पता नहीं, ये भी हो सकता है कि भाजपा ने सिद्धू नाम की मिसाइल हमारे यहां भेज दी हो, ये हमारे परिवार में आकर हमारे घर में ही फट गई। इसने किसी को भी नहीं छोड़ा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
