नेशनल डेस्क- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर ऑटो ड्राइवर जावेद और रहमान अली पर 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगा है इसी के चलते उन दोनों को अरेस्ट किया गया नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने POCSO ऐक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को लड़की कहीं जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। वह जाकर ऑटो में बैठ गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़की को ऑटो में अकेला बैठा देखकर आरोपी उसे ले जाने लगे। जब पीड़िता ने अन्य सवारियों को बैठाने के बारे में सवाल किया तो आरोपियों ने कहा उसमें देरी होगी और उसे जल्दी छोड़ देंगे। आरोपी नाबालिग को लेकर कमल विहार चले गए। वहां, सुनसान सड़कें और इलाका देखकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर पास के खाली पड़े प्लॉट में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। बता दें कमल विहार वीरान इलाका है।
पुलिस ने घरों में दबिश देकर दबोच
बलात्कार करने के बाद आरोपी नाबालिग को पचपेड़ा के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता वहां से 3 किमी दूर स्थित अपने घर तक किसी तरह पहुँची। घर पहुँचकर उसने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुँचे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल नंबर और ऑटो को ट्रैस करना आरंभ कर दिया। आरोपियों की सूचना मिलते ही पुलिस उनके घरों में दबिश देकर दबोच लिया।
Read More Stories:
रायपुर पुलिस कोतवाली थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि वे दोनों पीड़िता को पहले से जानते थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बलात्कार और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी जावेद और रहमान अली को अदालत में पेश किया, जहाँ दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
