मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तुकोगंज के वल्लभनगर में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र का उसी के घर में संदिग्ध हालत में नग्न अवस्था में शव लटका हुआ मिला है। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। परिजनों और आस पड़ोसियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लड़का पब्जी गेम का एडिक्ट था और संभवत उसी के मिशन पूरा करते हुए उसने यह कदम उठाया होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि, वल्लभनगर में 18 साल के एक लड़के ने घर पर सुसाइड कर लिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव को उतार कर करीब के ही शेल्बी हॉस्पिटल लेकर चले गए थे। पूछताछ में परिजन ने बताया कि, वह कमरे में नग्न अवस्था में बंद था और उसके हाथ भी पीछे बंधे हुए थे। जहां घर में टीवी भी चालू थी और मोबाइल फोन भी पास में ही रखा हुआ था। मौके से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
Read More Stories:
पब्जी गेम का एडिक्ट था
वही तुकोगंज थाने के जांच अधिकारी के मुताबिक, परिजनों और आस पड़ोसियों ने लड़के के बारे में जो जानकारी दी है। उससे सामने अभी तक यह आया है कि, वह पब्जी गेम का एडिक्ट था और जिस तरीके की परिस्थितियां घर में मिली हैं। उससे संभवत यह लग रहा है कि गेम के एडिक्शन के चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और बाकी सारी परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
