Wednesday , 28 October 2026

जम्मू- कश्मीर में आतंकियों ने किए 2 हमले, CRPF का एक जवान शहीद कई घायल

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मैसूमा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेना के आला अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने मैसूमा में सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक अन्य का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले पुलवामा में बोला था हमला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय दो लोगों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया, ‘पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

‘

सुरक्षाबलों को मिली थी बड़ी कामयाबी

इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क सुरक्षाबलों द्वारा हथियारों की खेप की समय पर बरामदगी ने केंद्र शासित प्रदेश में शांति प्रक्रिया को बाधित करने के ”दुश्मन के नापाक मंसूबों” को विफल कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *