पंजाब डेस्क: पंजाब के राजपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां संतनगर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक घर में विस्फोट हुआ। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तो वहीं, एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
घायल बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया
वहीं तीन घायल बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे के साथ लगती सभी छतें उड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
