पंचकूला के कालका में हर वर्ष की तरह इस बार भी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा द्वारा पिंजौर यादविन्द्रा गार्डन में महिलाओं के लिए तीज उत्सव का आयोजन किया गया, गार्डन में तीज उत्सव हरियाणा संस्कृति अंदाज में धूमधाम के साथ मनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें मुख्य तौर पर सरबजीत कौर पूर्व मेयर नगर निगम चंडीगढ़, ममता शर्मा एसडीएम पंचकूला, ऋचा राठी सयुंक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला, रुचि सिंह बेदी एसडीएम कालका समेत क्षेत्र की सैंकड़ो महिलाएं भी मौजूद रही।
तीज उत्सव पर गार्डन को पतंगों से सजाया गया और जगह-जगह महिलाओं के लिए झुल्हे लगाए गए एवं सेल्फ़ी पोइंट भी बनाए गए। इस अवसर महिलाओं ने मेहंदी भी लगवाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने गानों पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा के साथ डांस किया और ढोल पर खूब भांगड़ा किया।
इस अवसर लतिका शर्मा ने आई महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज” एक सामान्य नाम है जो तीन प्रकार के तीज त्योहारों – हरतालिका, हरियाली और कजरी को संदर्भित करता है। यह मुख्य रूप से पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके पुनर्मिलन को समर्पित है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
