इंटरनेशनल डेस्क: तालिबान ने पंजशीर प्रांत में बढ़त बनाने का जश्न मनाते हुए शुक्रवार रात को हवा में गोलीबारी की। इस दौरान 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 12 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय अफगान समाचार एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी। तालिबान ने दावा किया था कि उन्होंने पंजशीर घाटी पर नियंत्रण कर लिया है और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफए) को हरा दिया है।इस बीच, सोशल मीडिया पर कई वीडियो में लोगों को अपने रिश्तेदारों को अस्पताल ले जाते हुए भी दिखाया गया है।
अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। सरकार के गठन से संबंधी घोषणा शुक्रवार को की जानी थी। मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा अब शनिवार को की जाएगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
