नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में महिलाओं के बाद अब तालिबान ने पुरूषो के लिए एक नया फरमान सुना दिया है। दरअसल, अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान ने दाढ़ी ट्रिम करने या दाढ़ी शेव करना गुनाह माना जाएगा। हेयरड्रेसर्स को इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा सलूम में म्यूजिक भी नहींबजना चाहिए, ये भी आदेश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सलून में म्यूजिक भी नहीं बजेगा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने हेलमंद प्रांत में स्टायलिश हेयरस्टाइल और दाढ़ी ट्रिम करने पर बैन लगा दिया है। तालिबान का कहना है कि, ये इस्लामी कानूनी की उनकी व्याख्या का उल्लंघन करता है। इस नियम की जो भी अनदेखी करेगा उसे सजा दी जाएगी। इस आदेश में ये भी कहा गया है कि सैलून के अंदर किसी तरह का म्यूजिक या दूसरे किसी संगीत से भी दूरी बनाई जाए। इस रिपोर्ट में लिखा था कि इस्लामिक ओरिएंटेशन मंत्रालय के अधिकारियों ने लश्कर गाह में जाकर कई सैलून के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
