पंजाब डेस्क: पंजाब में आगामी विधानसभा को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल मैदान में उतर गए हैं। जिसके चलते उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में शिक्षकों के धरने में भी शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले अमृतसर दौरे के दौरान मोहाली में आंदोलनरत शिक्षकों के धरने में आने की बात कही थी। जिसके बाद वो मोहाली पहुंचे और धरना दे रहे शिक्षकों से मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सरकार साथ नहीं देगी तो हम लोग मिलकर चुनाव में उनको हराएंगे- केजरीवाल
इस दौरान उन्होंने कहा कि, 6,000 रुपये की सैलरी लेकर किसका गुजारा चल सकता है। केजरीवाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि, आज पंजाब सरकार आप लोगों को टीवी के माध्यम से देख रही होगी और वो जल्द समस्या का समाधान कर देगी। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम लोग मिलकर चुनाव में उनको हराएंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
