नेशनल डेस्क: अभिनेता सानू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ये कहा
इस मौके पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”यह सौभाग्य की बात है कि इतने अच्छे परिवार का एक व्यक्ति हमारी पार्टी में आ रहा है।” वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”सोनू सूद अपनी मानवता और दयालुता के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य हमसे जुड़ रहा है। वह पढ़ी-लिखी महिला हैं।”

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी मतदान किया जाएगा
ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब पंजाब विधानसभा चुनाव में काफी कम वक्त बचा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी मतदान किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि मालविका सूद के कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
