नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। तो वहीं दामों में आज ज्यादा घटत-बढ़त नहीं देखी जा रही है। सोने के दाम में सुबह ट्रेड खुलने के बाद लगभग स्थिर कारोबार हो रहा है और चांदी भी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही है। सोने के दाम में आज जो मामूली गिरावट आई है उसके पीछे डॉलर की बढ़ती कीमत को कारण माना जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या है सोने और चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का फरवरी वायदा 0.02 फीसदी नीचे यानी 47,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की चमक को देखें तो ये और बढ़ गई है। चांदी के दाम मार्च वायदा पर 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 61,575 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से देखे जा रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
स्पॉट गोल्ड में 1782.95 डॉलर प्रति औंस के रेट हैं जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में सपाट कारोबार देखा गया और ये 1783.60 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।

देश में क्यों महंगा हो रहा है सोना
भले ही आज एमसीएक्स पर गोल्ड के रेट में गिरावट देखी जा रही है लेकिन सोना धीरे-धीरे अपनी तेजी बढ़ा रहा है। देश में शादियों के सीजन के चलते सोने की मांग बढ़ रही है और इस समय सोना अपट्रेंड दिखा रहा है। बुलियन मार्केट के जानकारों का मानना है कि सोने की तेजी जारी रहेगी और आगे इसमें ज्यादा इजाफा भी देखा जा सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
