हरियाणा डेस्क: हरियाणा की बेटी ने प्रदेश का नाम चमकाया है। दरअसल, राजस्थान के जयपुर में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में हिसार के सैक्टर 13 निवासी श्रुति चोटानी ने मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह प्रतियोगिता फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से आयोजित की गई, जिसमें मिस एंड मिसेज इंडिया 2021 के अंतर्गत सिटी, स्टेट लैवल, नैशनल विनर्स की क्राऊनिंग सैरेमनी हुई। स्टेट लैवल के आधार पर श्रुति चोटानी को मिस हिसार और मिस हरियाणा अवार्ड से नवाजा गया।

जानें श्रुति की कुछ खास बातें..
श्रुति ही खेलों, योगा आदि में विशेष स्थान पाती रही है। इसके साथ-साथ अन्य गतिविधियों में हमेशा ही भाग लेती रही है। यही कारण है कि अब शिक्षा पूरी करने के बाद निजी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए इस प्रतियोगिता के लिए पहले खुद को तैयार किया। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए श्रुति ने बताया कि बेटियां अगर कुछ ठान लेती हैं तो वह कुछ भी कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने 100 दिन तक योग का अभ्यास भी किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
