चंडीगढ़ 23 नवंबर (पल्लवी बंसल) : बिग बॉस के घर में गुरुवार को एपिसोड काफी दिलचस्प भरा रहा। जहां अक्सर अपने टास्क को बीच में ही छोड़ने वाले श्रीसंत ने इस बार सुरभि राणा को कप्तानी का टास्क जिताने के लिए अपनी असल जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद लोगों के सामने रख दिया. जी हाँ बात कर रहे है आईपीएल के दौरान चर्चित हुए ‘स्लैपगेट’ की जिसमें दर्शकों को अभी तक इसी उलझन में रखा हुआ था कि आखिर क्यों हरभजन सिंह ने श्री संत को मैच के दौरान जड़ दिया था।बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हरभजन सिंह ने, किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे श्रीसंत को सब के सामने थप्पड़ मार दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के लिए बता देंगुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लग्जरी बजट में जीती रेड टीम के दो सदस्य दीपक ठाकुर और सुरभि राणा को कप्तानी का दावेदार बनाया था। इन दोनों को कप्तानी के टास्क के लिए घर में ही सदस्यों से जुडी ब्रेकिंग न्यूज ढूंढने का काम दिया गया था इसके तहत दीपक और सुरभि को रिपोर्टर बनकर घर के भीतर ही ब्रेकिंग न्यूज बनानी थी। जहां एक और सुरभि ने कभी हैप्पी क्लब टूटने की ब्रेकिंग न्यूज़ दी तो एक और दीपक ने भी मेघा के चाल चलन पर टिपण्णी करते हुए को मेघा उकसाकर न्यूज़ बनने की कोशिश की। हालाँकि उन्हें इस न्यूज़ के लिए पॉइंट भी मिला और दोनों बराबरी के पॉइंट्स पर चल रहे थे ।
इसके बाद ऐसे में सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े आईपीएल ‘स्लैपगेट’ विवाद पर बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि ‘स्लैपगेट’ मामले में हरभजन ने तो अपना पक्ष रखा था, लेकिन इससे पहले श्रीसंत ने कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा। श्रीसंत ने बताया कि उनके और हरभजन के बीच में गलतफहमी हुई थी। श्रीसंत ने एक्ट करके यह भी बताया कि जिसे दुनिया थप्पड़ कहती है, वह थप्पड़ नहीं बल्कि हरभजन ने उन्हें एक जोरदार खूंसा मारा था। श्रीसंत ने बताया कि मैं सबके सामने कहना चाहता हूं कि उस दिन मैंने और भज्जी पा (हरभजन सिंह) दोनों ने अपनी लाइन क्रॉस की थी। लेकिन अब हम दोनों उसे छोड़ आगे बढ़ चुके हैं और हम दोनों एक-दूसरे से बहुत अच्छे संबंध रखते हैं.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
