Saturday , 25 July 2026

शरद यादव के निजी टिप्पणी पर भड़की CM वसुंधरा राजे

जयपुर 7 दिसंबर: राजस्थान चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मतदान के बाद शरद यादव के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्हें ‘मोटी’ कहते हुए उनपर निजी टिपण्णी की गई थी। अपने ऊपर हुए निजी हमले को लेकर वसुंधरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीति में इस तरह से ‘गिरना’ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की भाषाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे की समाज में उदाहरण पेश हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मतदान के बाद वसुंधरा राजे ने कहा, ”शरद यादव के बयान से मैं आहत हूँ । उनके बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं। ऐसे लोगों को चुनाव आयोग कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे की समाज में उदाहरण पेश हो। ”

 

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान शरद यादव ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ निजी टिप्पणी करते हुए कहा था, ”वसुंधरा को आराम दो, थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं।इसी पर ‘वसुंधरा ने कहा, ”झालावाड़ से मेरा कोई राजनितीक रिश्ता नहीं है ये एक पारिवारिक रिश्ता है। मैंने अपने चुनावी क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और साथ ही साथ पूरे राजस्थान के प्रति अपना कर्तव्य भी निभाया है। हमें जनता का समर्थन मिला है। अब यहां की जनता हमें दोबारा मौका देना चाहती है साथ ही हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। ”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *