हरियाणा डेस्क: बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए हैं। पहले भी इन चारों जिलों में स्कूलों को बंद किया गया था, लेकिन प्रदूषण की स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें खोल दिया गया था। पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों में स्कूल बंद करने को कहा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रदेश के सभी 14 जिलों में निर्माण कार्य बंद
एनजीटी की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकारों को हिदायतें दी गई हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पर्यावरण विभाग ने एनसीआर में पड़ने वाले प्रदेश के सभी 14 जिलों में निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं, ताकि उनसे उड़ने वाली धूल की वजह से प्रदूषण न बढ़े। पर्यावरण विभाग ने अपने आदेश में स्प्ष्ट किया है कि इन जिलों में प्लंबर, मकानों की आंतरिक सज्जा, बिजली और बढ़ई के काम जारी रहेंगे। इन कामों के करने से प्रदूषण नहीं फैलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
