इंटरनेशनल डेस्क- रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज छठवां दिन है और रूसी सेना लगातार राजधानी कीव की ओर आगे बढ़ रही है। देशभर के कई इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच भारी तनाव उत्पन्न है। हजारों लोगों के मारे जाने के दावे भी किए जा चुके हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी अभी यह थम नहीं रहा है। रूसी हमलों के कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं, जिनमें तबाही के नजारे साफ देखे जा सकते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो और सामने आया है, जिसे देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जंग कितना खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। खबर मिली थी कि, रूसी मिसाइल खार्किव में रिहायशी इलाकों में भी नुकसान पहुंचा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खार्किव सरकार के मुख्यालय पर यह रूसी हवाई हमला
बता दें, खार्किव प्रशासन के मुख्यालय को उड़ाए जाने का एक खौफ पैदा करने वाला वीडियो सामने आया है। यह हमला कैमरे में कैद हो गया है। इसमें एक मिसाइल खूबसूरत बिल्डिंग को उड़ाते हुए देखी जा सकता है। बताया गया कि, पूर्वी यूक्रेन में खार्किव सरकार के मुख्यालय पर यह रूसी हवाई हमला किया गया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में क्षेत्रीय प्रशासन भवन में हमले के बाद सब जगह धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इमारत पर हमले के बाद बड़ी बड़ी आग की लपटें उठने लगी। यहां हमले के बाद का हाल होश उड़ा देने वाला था।
Read More Stories:
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आक्रमण का आदेशन
हमले के बाद के एक वीडियो में यह महसूस करना भी मुश्किल हो जाएगा कि कुछ देर पहले वहां एक शानदार बिल्डिंग हुआ करती थी। नीचे जारी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस कदर एक मिसाइल ने तबाही मचाई है। इसके अलावा, सोमवार को खार्किव में रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की भी सूचना मिली है। राज्यपाल के अनुसार, सोमवार को यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी गोलाबारी में कम से कम 17 लोग मारे गए। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आक्रमण का आदेश दिए जाने के बाद से छठे दिन रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच लड़ाई जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
