सारिका बिस्ला ने 21 वर्ष की उम्र में दिल्ली में आयोजित कियो फैशन नाइट 2024 सीजन आठ में विजेता का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम में जूरी की भूमिका निभा रहे मिसेज कैपिटल ऑफ इंडिया अंजली गुप्ता और मशहूर मॉडल व अभिनेता सार्थक चौधरी ने विजेता सारिका बिसला को कियो फैशन नाइट विजेता पदक से सम्मानित किया। सारिका ने 17 वर्ष की आयु में रैंप वॉक के सफर की शुरुआत की और उसके बाद पदक विजेता बनती चली गई। जिला मस्तनाथ नगर निवासी सारिका बिसला ने बताया कि परिवार में मां का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है, वह जीवन में अपनी मां को ही अपना रोल मॉडल मानती हैं।स्कूल की दोस्त के कहने पर 2020 में पहली बार रैंप वॉक प्रतिस्पर्धा मिस गोरजियस, इंडिया में भाग लिया और खिताब हासिल किया। सारिका ने बताया कि पिता हरियाणा पुलिस में हैं और छोटा भाई और बहन अभी स्कूल में पढ़ते हैं। हौसला और रुचि देखते हुए उनका भी सहयोग मिला है। पहला खिताब हासिल करने के बाद 2021 में मिस सोशलाइट और मिस हरियाणा का खिताब भी हासिल किया। दिल्ली में आयोजित मिस फोटो जेनेटिक 2022 का भी खिताब जीता और अभिनेता अब्बास खान के हाथों सम्मानित हुए। बताया कि भविष्य में रनवे मॉडल बनने का सपना देखती हूं। वर्तमान में बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी आवेदन आए हैं मगर मेरी रुचि केवल रैंप वॉक में है। सारिका की मां नीलम बिसला ने बताया कि बच्चों को सहयोग करना ही मैं अपना धर्म मानती हूं। सारिका की उपलब्धियों को देख बेहद गर्व महसूस होता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
