रोहतक में थाना अर्बन एस्टेट इलाके की उत्तम विहार कॉलोनी में अपनी मां सुनीता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाला बेटा अश्वनी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की हत्या करने का खुलासा किया है। वह 15 जनवरी की रात अपनी मां की हत्या के बाद कॉलोनी में ही झाड़ियों के बीच छिपा रहा। घर से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में दो दिन तक नशे की हालत में भूखा प्यास रहा। पुलिस इसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इससे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करना है। जांच में वह कॉलोनी के एक प्लाट में उगी झाड़ियों में छिपा मिला। नशे की हालत में वह दो दिन से भूखा प्यास वहीं पड़ा था। अश्वनी नशे के लिए आए दिन अपनी मां से रुपये मांगता था। इसका वह अक्सर विरोध करती थी। उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए भी कहती। इससे गुस्साए अश्वनी ने अपनी मां की हत्या कर दी। आए दिन नशा करने के लिए वह मां से रुपये पैसे मांगता था। विरोध करने पर वह मां से रोजाना झगड़ा भी करता था। इसीलिए सोमवार रात उसने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह मां से फोन पर बात करने का प्रयास किया, मगर फोन नहीं उठा। इसलिए अपने पड़ोसी चेतन को घर जाने के लिए कहा। वह घर गया तो मां मृत मिली। इसके बाद अपने पिता के साथ उत्तम विहार आया। यहां मां लहूलुहान मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
