हरियाणा डेस्क: जींद में बदमाश कानून के डर से बेखौफ होते जा रहे हैं। आलम तो ये है कि अब वे दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं। नया मामला जींद के ही जुलाना से सामने आया है। जहां पर एक पूर्व रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने लूट लिया। जानकारी के मुताबिक रिटायर बुजुर्ग रेलवे कर्मचारी अपनी पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में दो आरोपी बदमाशों ने बाइक पर बैठा कर स्टेशन पर छोड़ने की बात कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बदमाश पिस्तौल के दम पर 25000 रुपये छिन कर फरार हो गए
पीड़ित व्यक्ति युवको की बाइक पर बैठ गया, जब बाइक जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में पहुंची तो पीछे वाले बदमाश पिस्तौल के दम पर 25000 रुपये छिन कर फरार हो गए। वहीं मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
