Friday , 11 September 2026

लड़के से लड़की बनी रिया को मिला धोखा, जिसके लिए लिंग बदला उसी ने दी दगा

पंजाब डेस्क- पंजाब के अमृतसर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया और बाद में शादी कर उसको अपनों से अलग कर दिया। लेकिन, कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है। फिलहाल मामला अब पुलिस के पास है और पुलिस रवि जो कि अब रिया है उसे इंसाफ दिलवाने की बात कर रही है। बता दें, तीन साल पहले रिया रवि था और जागरण में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अर्जुन ने रवि कही लड़की बनने की बात
काम करने के दौरान धीरे धीरे अर्जुन और रवि दोनो रिलेशन में आ गए। अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही। लेकिन, पहले अर्जुन ने रवि को कहा कि, वह लड़के से लड़की बने फिर वह उससे शादी करेगा। फिर क्या था रवि रिया बन गई। लेकिन, जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करता था। उसने कहा कि, पहले जेंडर बदलो फिर वह रिया से शादी करेगा। उसके बाद दोनों की शादी हो गई। परिवार वालों ने भी रवि को एक्सेप्ट कर लिया। लेकिन, कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है।

Read More Stories:

लेकिन, वह उसके साथ रहना चाहती है। क्योंकि अर्जुन की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो गई है। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर जसबीर सिंह इंस्पेक्टर का कहना है कि, उनके पास शिकायत आई है। रवि ने अर्जुन से शादी करने के लिए अपना जेंडर बदल लिया था। वह इस मामले में जांच कर रहे हैं। जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *