Monday , 27 July 2026

उत्तराखंड में रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दांव, कहा- कांग्रेस की सरकार बनी तो मिलेगा 500 रूपए का सिलेंडर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी। तो वहीं सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचर में दिन रात एक कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी उत्तराखंड पहुंचे। सुरजेवाला ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। सुरजेवाला ने ये ऐलान किया है कि, राज्य़ में अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो, 500 रूपए सिलेंडर मिलेगा।

भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध शराब बन रहा- सुरजेवाला

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा संगठन और सरकार पर नशे के कारोबार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि. प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध शराब बन रहा। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे उत्तराखंड को नशे की गर्त में धकेल दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *