हरियाणा डेस्क: रेप और हत्य़ा के आरोपी गुरमीत राम रहीम की फरलो अब खत्म हो गई है। उसे सोमवार को रोहतक स्थित सुनारिया जेल लाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राम रहीम को सुबह 11.50 बजे जेल में लाया गया
मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को सुबह 11.50 बजे जेल में लाया गया। उसे 7 फरवरी से 27 फरवरी तक की फरलो दी गई थी। बीते दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले उसे 21 दिन की फरलो यानी जेल से छुट्टी मिली थी। इस दौरान उसे जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी गई थी। हरियाणा सरकार का दावा था कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से जान का खतरा था।

विपक्ष ने लगाया था आरोप
पंजाब में राम रहीम के बड़े स्तर पर अनुयायी हैं। विपक्ष का आरोप था कि सरकार ने राम रहीम को चुनाव प्रभावित करने के मकसद से 21 दिन का फरलो दिया है तो वहीं हरियाणा सरकार का कहना था कि विपक्ष के आरोप निराधार है। 21 दिन के फरलो पर जेल पर से बाहर आया राम रहीम कड़ी सुरक्षा में अपने आश्रम में रह रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
