हरियाणा डेस्क: हत्या और दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। सबसे पहले सिरसा डेरा जाने की बात सामने आ रही है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू
इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैरोल तो मिली है, लेकिन फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
