Friday , 11 September 2026

मंत्री मीनाक्षी लेखी पर राकेश टिकैत का पलटवार, कहा-किसान मवाली नहीं, देश का अन्नदाता है

नेशनल डेस्क: विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों पर तल्ख टिप्पणी  से किसानों का गुस्सा सातेवं आसमान पर पहुंच गया है। दरअसल, मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली बता दिया जिस पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश टिकैत ने कहा है कि, किसान को देश का अन्नदाता बताया। राकेश टिकैत ने कहा, “मवाली नहीं किसान हैं, किसान के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का ये भी एक तरीका है। जब तक संसद चलेगी हम यहां आते रहेंगे। सरकार चाहेगी तो बातचीत शुरू हो जाएगी।

मीनाक्षी लेखी ने प्रेस वार्ता  में ये कहा था..

इससे पहले मीनाक्षी लेखी ने प्रेस वार्ता में कहा था, “वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए, ये आपराधिक गतिविधियां हैं, जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वो भी शर्मनाक था, आपराधिक गतिविधियां थी, उसमें विपक्ष द्वारा ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया।”

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *