Monday , 27 July 2026

PM मोदी पर हमलावर हुए राकेश टिकैत कहा- किसानों के मुद्दों पर सख्ती से करें बातचीत

उत्तर प्रदेश डेस्क- कृषि कानून रद्द होने के बाद भी किसान आंदोलन जारी है, जिसके दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में ईको गार्डन में महापंचायत को संबोधित किया और अपने संबोधन में साफ-साफ कहा कि, आंदोलन अभी जारी रहेगा। आंदोलन को खत्म नहीं किया जाएगा। पूरा देश निजी मंडी बनने जा रहा है। ऐसे में सरकार से हमारी कई और मांगे भी है। टिकैत ने संबोधित करते हुए कहा कि, किसान आंदोलन को शांति से चलाया जा रहा है और किसानों के सभी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस आंदोलन की खुबसूरती एक है कि, इसमें किसी झंडे से कोई ऐतराज नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मसलों की ओर ध्यान देना जरूरी
यह रंग बिरंगे झंडों का आंदोलन है और सबका मुद्दा एक है। सरकार को हमारे सभी मसलों की ओर ध्यान देना चाहिए। सरकार को चेताते हुए टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन दम नहीं तोड़ेगा बल्कि पूरे देश में चलाया जाएगा। सरकार ग्राम समाज की, जमीन को बेचना चाहती है और सभी मंडियों को निजी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी हमारा प्रमुख मुद्दा है। अगर टेनी ने चीनी मिल का उद्घाटन किया तो मिल का गन्ना डीएम ऑफिस जाएगा।

Read More Stories:

राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आप कातिल को हीरो बनाना चाहते हो। किसानों का हत्यारा आगरा की जेल में जाएगा। इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत पीएम मोदी पर हमलावर हुए और कहा कि, किसानों से माफी ना मांगे। किसानों के मुद्दों पर सख्ती से बातचीत करे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *