एक ओर प्रदेश में जहाँ लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही हैं वहीं दूसरी ओर टोहाना के राजनगर बस्ती में वाल्मीकि ओर भाठ समुदाय के बीच पहले झगड़ा और फिर पत्थराव शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। दोनों समुदायों के बीच करीब एक घंटे तक यह पत्थराव हुआ। बताया जा रहा कि दो दिन पहले भी दो बच्चों के बीच आपस में झगडे को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आज हुआ यह पत्थराव वोट डालने से रोकने को लेकर शुरू हुआ। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
