Sunday , 26 July 2026

बारिश से हाल हुए बेहाल, पंचकूला के पिंजौर में पुल संपर्क मार्ग टूटा

पंचकूला के पिंजौर में पुल संपर्क मार्ग टूट गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव मढ़ावाला के समीप पुल का कुछ हिस्सा तेज बहाव पानी में क्षति ग्रस्त हो गया। जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ सहित पिंजौर ब्लॉक के दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया।

अब बद्दी और नालागढ़ जाने के लिए विकल्प के तौर पर कोई छोटा मार्ग नहीं है। यदि बद्दी की ओर से किसी ने आना है तो सिसवा रोड से होते हुए चंडीगढ़ होकर या फिर चितकारा यूनिवर्सिटी की ओर से होकर पिंजौर पहुंचा जा सकता है।

वहीं कालका एसडीएम रुचि सिंह बेदी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। कालका के पिंजौर सहित आसपास के क्षेत्र में बीते करीब 48 घंटे से ज्यादा समय से हो रही मूसलाधार बारिश आफ़त बन कर बरस रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *