Saturday , 25 July 2026

बारिश और ठंड ने ढाया कहर, अभी और बढ़ेगी मुसीबत, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान ?

नेशनल डेस्क: बीते तीने दिनों से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। तो वहीं, मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फिले तूफान की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारिश के चलते तेज हवाओं ने मौसम में ठंड बढ़ा दी। बारिश के साथ ठंड व गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभा मौसम का मिजाज ऐसा हई बना रहेगा। बूंदा बांदी के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले एक दो दिनों में भारी बारिश भी हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है जमकर बारिश

पंजाब, हरिणाया, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाको में बारिश को सकती है। राजस्थान में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है। दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता की वजह से सर्दियों के मौसम में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कोहरे की भी संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कल तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्था के कई इलाको में में भी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कोहरे की संभावना है।

कई इलाकों में चक्रवात जैसी स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर है, वह पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने वाला है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात जैसी स्थिति होगी। उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों व हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों के लिए खतरनाक ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की काफी संभावना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *