बॉलीवुड डेस्क: बिग बॉस रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य अब जल्द ही दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां, इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। बता दें इन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। दिशा और राहुल 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी फाइनल हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शादी की तैयारियों के वीडियोज सोशल नीडिया पर वायरल
इसी बीच शादी की तैयारियों को लेकर वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।, जिनमें देखा जा सकता है कि राहुल और दिशा की शादी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। राहुल वैद्य से लेकर अली गोनी तक हर कोई अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की तैयारियों की झलकियां दे रहा है।

जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद दोनों की शादी में कोई स्पेशल परफॉर्मेंस होने को है। राहुल और दिशा परमार के फैन पेजेस पर भी कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी में खूब धमाल होने वाला है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
