नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि, वह सच्ची कांग्रेसी है और हथकंडे से डरने वाली नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।” इससे पहले सोमवार को कहा कि प्रियंका पीछे नहीं हटने वाली हैं और “हम इस अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे।” बता दें, बीते दिन लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी जा रही थीं और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
