नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कोविड-19 महामारी के बीच किसानों को एक साल के लिए सड़क पर छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी ऐसा कभी नहीं करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डिजिटल रैली को किया संबोधित
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां किच्छा में एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, भारत में प्रधानमंत्री नहीं है, बल्कि एक राजा है, जो अपना निर्णय लेते समय जनता से चुप रहने की उम्मीद करता है।

राहुल गांधी ने ये कहा
गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, मजदूरों या गरीबों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं करेगी और वह उनके साथ साझेदारी चाहती है। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
