Monday , 14 September 2026

हरियाणा: अब फ्री तीर्थयात्रा करेंगें प्रदेश के लाखों बुजुर्ग, जानिए कैसे ?

हरियाणा में बुजुर्गों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा सरकार इस सुविधा का लाभ उन बुजुर्ग लोगों को मुफ्त में देगी जो आर्थिक तंगी के कारण अपने पसंदीदा धार्मिक स्थलों के दर्शन करने में असमर्थ हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 28 लाख बुजुर्गों की पहचान की है जो गरीब परिवारों से हैं। मंगलवार को समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 28 लाख बुजुर्ग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी पहुंचने के लिए श्रीराम भक्तों को आह्वान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में समाज निर्माण में संतों-महात्माओं की भूमिका को महत्वपूर्ण समझते हुए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई संत- महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना के बाद अब एक नई शुरुआत करते हुए पहली बार राम भक्तों यानि रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला कुरुक्षेत्र के पुरुषोत्तपुरा बाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 325 से अधिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पोर्टल भी लॉन्च किया।


हरियाणा में गरीब परिवारों के बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग तीर्थ स्थलों का मुफ्त भ्रमण कर सकेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के शुरू होते ही अब तक रेलवे की एक बोगी की बुकिंग हो चुकी है। 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पहला जत्था रवाना होगा। आगामी समय में इस योजना का विस्तार भी किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *