पंजाब डेस्क: पंजाब के मशहूर एक्टर दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी गाड़ी दिल्ली के पास कुंडली बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई। दीप सिद्धू के साथ गाड़ी में एक महिला मित्र भी थीं, जो हादसे में घायल हुई हैं। दीप स्कॉर्पियो कार में सवार थे, जब उनकी गाड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोनीपत जिले में हुआ हादसा
मिली जानकारी क् अनुसार, एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दीप सिद्धू जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से उनकी गाड़ी जा टकराई।

हादसा सोनीपत जिले में हुआ है। दीप सिद्धू के शव को खरखौदा के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक गाड़ी में मौजूद महिला की हालत गंभीर है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
