पंजाब डेस्क: पंजाब में सियासी सरगर्मियां उफान पर हैं। तो वहीं शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव के जरिए सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। शिरोमणि अकाली दल के मुखिया और पार्टी का सीएम चेहरा सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लिया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भरोसा करके पंजाब पांच साल पीछे चला गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से सही नेता चुनने को कहा है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ऐसा नेता चुने जो राज्य को आगे ले जा सके। सुखबीर ने कहा कि राज्य आम आदमी पार्टी (आप) पर विश्वास करके एक और जोखिम नहीं उठा सकता है।

अमरिंदर सिंह पर बोला हमला
सुखबीर सिंह बादल ने अमरिंदर सिंह की वजह से पंजाब के नीचे जाने का दावा किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”सही मुख्यमंत्री का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आपने खुद देखा है कि कैसे अमरिंदर सिंह ने आगे आकर नेतृत्व करने से इनकार कर दिया और पंजाब उनके नेतृत्व में नीचे चला गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
