टोहाना,30 अक्टूबर (नवल सिंह ): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मानवता देखने को मिली है जहां बराला रात्रि 11 बजे ब्लड बैंक पर पहुंचे और थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे की मदद के लिए रक्तदान किया।
जानकारी अनुसार भूना क्षेत्र में सीएम की रैली की तैयारियों को लेकर सुभाष बराला कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे उसी समय जनसेवा ब्लड ग्रुप के सदस्य ने सुभाष बराला को फोन किया कि थैलेसीमिया पीडित बच्चे की मदद के लिए ए पाजटिव ब्लड की जरूरत है। जिसके बाद बराला तुरंत रात्रि लगभग 11 बजे ब्लड बैंक पहुंचे तथा रक्तदान किया। इस दौरान बराला ने सरकार की ओर से ऐसे बच्चों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
