फरीदाबाद, 26 अप्रैल(सुनील चौधरी): आबकारी विभाग के अधिकारी और महिलाओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक। ठेके हटाने की मांग को लेकर फरीदाबाद सेक्टर -12 स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय में महिलाओं सहित लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों से ख़फ़ा महिलाएं शराब की बोतले हाथ में लेकर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी इन महिलाओं ने विरोध स्वरूप अपने हाथों में शराब और बीयर की बोतले पकड़ी हुई हैं। वहीं स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण हैं।
बता दें, धरने पर बैठी यह महिलाऐं फरीदाबाद के रिहायशी इलाकों से शराब के ठेके हटाने की मांग कर रही हैं। धरने पर बैठी महिलाओं ने सांकेतिक तौर पर शराब के गिलास उठाकर अपने मुंह से लगाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
