उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पुलिस ने अपने ही विभाग के एक दरोगा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दरोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दरअसल, दरोगा पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मामले में दरोगा को जेल भेज दिया गया है। गोरखपुर शहर के शाहपुर निवासी विजय कुमार यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात था। विजय की वर्तमान पोस्टिंग गोरखपुर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद पर थी। जानकारी के अनिसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे। करीब 3 महीने पहले विजय की पत्नी ने उसके खिलाफ अप्राकृतिक रेप करने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
Read More Stories:
आरोपी को सीजेएम कोर्ट में किया गया पेश
यह मुकदमा रामपुर कारखाना थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दरोगा विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसओ ने बताया कि दरोगा के खिलाफ उनकी पत्नी ने अप्राकृतिक रेप और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
